युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • मृतक पीएसआइटी में थे शिक्षक, कोविड में छूट गयी थी नौकरी
  • घर पर ही रह कर बच्चों का रखते थे ध्यान, पत्नि भी है शिक्षिका
कानपुर। कानपुर के थाना पनकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने कमरे में रूपटटे से पंखे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी तब हुई, जब मृतक का आठ वर्षीय पुत्र कमरे में पहुंचा। अपने पिता को फांसी पर झूलता देख वह चीखता हुआ कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद आस-पास के लोग भी आ गये और पुलिस को इस घटना की सूचना दी गयी।
जानकारी के अनुसार पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले भरत राम पाल जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड थे, उन्होने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री नेहा की शादी 2014 में पनकी निवासी नवनीत पाल से की थी। बताया कि नवनीत पीएसआइटी में शिक्षक थे लेकिन कोविड के समय उनकी नौकरी छूट गयी, तब से वह घर पर रहकर बच्चों की देखभाल करते थे। भरत राम पाल मृतक नवनीत के ससुर है उन्होने बताया कि उनकी पुत्री भी शिक्षिका है। बताया कि बच्चो से आराम करने को कह कर वह अपने कमरे में चले गये और फांसी लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
51 लाख कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, EPFO वेतन सीमा 15000 रुपये से बढ़ाकर ₹25000 प्रति माह करने पर कैबिनेट ने लगाई मुहर | झीरम घाटी नक्सली हमले में सभी 10 आरोपियों को फांसी की सजा, 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला | भारत सरकार का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी गैंग को UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित किया, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंक के लिए उकसाने का आरोप | अरब सागर में हिंदुस्तान के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, भारत ने PAK अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार .. आम आदमी पर पड़ेगा असर, UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग
Advertisement ×