केस्को एस डी ओ के बिगड़े बोल, कहा – ‘डॉक्टर हूँ, दर्द है तो दस बार आना पड़ेगा’

कानपुर। योगीराज में अधिकारी बेलगाम हो गये, किसी पीड़ित से किस तरह व्यवहार करना है, किस तरह उसकी समस्या को सुनकर उसका निदान करना है इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है फिर चाहे सरकार की कितनी भी किरकिरी क्यों न हो!
ताज़ा मामला दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड उपखंड गोविंदनगर कानपुर का है जहाँ पीड़ितों से एस डी ओ कह रहे थे कि एक बार में किसी समस्या का निदान नहीं होगा, दर्द है तो दस बार आना पड़ेगा!
आपको बताते चलें कि दिनांक 18/09/2026 को इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब (Regd.) Trust No:127, ISO 9001:2015, NITI Aayog: UP/2025/0511489, MSME: UP-43-0194958 के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर त्यागी अपनी विद्युत संबंधी समस्या को लेकर एस डी ओ विद्युत वितरण खंड गोविंदनगर से मिलने उनके गोविंदनगर स्थित ऑफिस गये हुए थे जहाँ एस डी ओ साहब बड़ी बेरुखी से फरियादियों से बातें कर रहे थे।
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमैन उमाशंकर त्यागी ने जब उनसे अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके मोबाइल में जब विद्युत कर जमा करने का संदेश आता है वह विद्युत कर जमा कर देते हैं, हर बार समय से बिल जमा करने के बावजूद उनका कनेक्शन काटने की धमकी और अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। जिस पर एसडीओ साहब ने कहा – ‘मैं डॉक्टर हूँ, एक बार में इलाज नहीं होता, दर्द है तो दस बार आना पड़ेगा’।
इस तरह की भाषा एक सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देती। योगी सरकार में जहाँ अधिकारियों को जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश हैं, वहीं गोविंदनगर के एसडीओ का यह रवैया सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है और उच्चाधिकारियों से मांग करता है कि संबंधित एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
वहीं खबर लिखे जाने तक जब बीपीएस न्यूज कार्यालय से खबर पर एसडीओ (SDO) का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 9415 909011 पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नंदीग्राम उपचुनाव में खेला पर खेला, कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने किया था समर्थन का ऐलान ............... Ballia में आयु प्रमाणपत्र में हेरफेर: पूर्व CMO और 3 डॉक्टरों समेत 5 पर FIR | कोहाट में भीषण धमाके से दहला पाकिस्तान, जुमे की नमाज के बाद मस्जिद में 3 ब्लास्ट; 15 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल ....... Keshav Prasad Maurya का SP पर हमला, सत्ता में आए तो बढ़ेगी गुंडागर्दी | निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में चाय की दुकान में रस्‍सी से लटकती मिली लाश ............. बंगाल में बड़ा खेला, ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल सिंबल तो ऋतब्रत को लिफाफा | 'इसमें हमारा कोई लेनादेना नहीं, उन्हें जो भी जांच करनी है कर लें लेकिन बेवजह चरित्र हनन न किया जाए, दिशा सालियान मामले पर आई उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया
Advertisement ×