कानपुर। थाना बिठूर क्षेत्र में मोबाइल टावरों से बैटरी एवं कार्ड/कॉम्पोनेंट चोरी के संबंध में पंजीकृत अभियोग के अनावरण हेतु थाना पुलिस, क्राइम टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों सूरज शुक्ला, अंकित अवस्थी, विकास वाजपेयी एवं आदित्य शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा विगत लगभग एक माह में बिठूर, सेन पश्चिम पारा, गोविंद नगर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में 7–8 मोबाइल टावरों से चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामग्री बरामद हुई है।
चोरी किए गए पार्ट्स से एल्युमिनियम एवं कॉपर निकालकर बाजार में बेचने की जानकारी प्राप्त हुई है। अभियुक्तों के मोबाइल डेटा एवं सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। सप्लाई चेन में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
