किदवई नगर में 28 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2600 रिक्तियों पर होंगे साक्षात्कार

  • हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई व जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
कानपुर। सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल, कानपुर उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ एवं ‘‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला कार्यकारी समिति, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के मार्गदर्शन तथा मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर द्वारा 28 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, एच-ब्लॉक, किदवई नगर, कानपुर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में महेश त्रिवेदी, विधायक, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां लगभग 2600 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार 10 हजार से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं जीएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल ‘‘रोजगार संगम’’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×