जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

  • लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम की दिलाई शपथ
  • साफ-सफाई और जलभराव की रोकथाम पर रहेगा विशेष जोर
  • बुखार होने पर तत्काल जांच कराने की अपील
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर से 01 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम की शपथ भी दिलाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वच्छता, जागरूकता और समय से उपचार बेहद जरूरी है। लोग अपने घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा पानी जमा न होने दें। बुखार अथवा संचारी रोग से संबंधित कोई भी लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं उपचार कराएं।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंधित विभागों की टीमें लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम तथा रोगों की समय से पहचान और उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि “सावधानी और स्वच्छता अपनाएं, संचारी रोगों से स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।”
अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
अभियान के शुभारंभ के बाद जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर ने मान्यवर कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्चा वितरण कक्ष, ओपीडी, मरीज प्रबंधन व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, जांच केंद्र एवं लैब का जायजा लिया। अधिकारियों से प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उनके उपचार की व्यवस्था की जानकारी भी ली।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लैब एवं जांच सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि मरीजों को आवश्यक जांच समय से उपलब्ध हो और जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार शुरू करने में अनावश्यक देरी न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं में जहां कहीं भी व्यवस्थागत कमी अथवा संसाधनों का गैप सामने आए, उसे तत्काल चिन्हित कर अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अस्पताल की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित मूल्यांकन करते हुए सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए। चिकित्सक एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से यह सुनिश्चित करें कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो तथा उसे आवश्यक जांच, दवा और उपचार समय से मिले।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि दत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×