ओवैसी पागल हैं और जो व्यक्ति ऐसे बयान देता है, वह भी पागल….. : नितेश राणे

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हाल ही में बयान दिया था कि पति को अपनी बीबी के सामने दिन में कम से कम तीन बार प्यार का इजहार करना चाहिए। ओवैसी ने कहा था कि सुबह, दोपहर और रात को सोते समय अपनी बीवी को ‘आई लव यू’ जरूर बोलना चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान के बाद अब महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की प्रतिक्रिया सामने आई है। राणे ने ओवैसी को ‘पागल आदमी’ करार देते हुए बड़ा बयान दिया है।

ओवैसी के बयान से जुड़े सवाल पर सोमवार, 5 अक्टूबर को मंत्री नितेश राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘”मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सुना है। ओवैसी पागल हैं और जो व्यक्ति ऐसे बयान देता है, वह भी पागल ही है।”

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे कहते हैं, “वे हिंदू समुदाय के बारे में ही ऐसी बातें क्यों कहते हैं? उन्हें कुरान और इस्लाम पर भी बोलना चाहिए। RSS जैसे संगठन हमारे देश को ‘हिंदू राष्ट्र’ के तौर पर और ज्यादा मजबूत बनाने और हिंदुओं को एकजुट रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं। कांग्रेस के लोगों में कुरान और इस्लाम पर बोलने की हिम्मत नहीं है। इसलिए हम कांग्रेस को मुस्लिम लीग की ‘बी-टीम’ कहते हैं।”

दरअसल, सिंह ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के इस बयान पर कि RSS, VHP और सावरकर ने सनातन की मूल भावना को बदल दिया है और हिंदुओं व मुसलमानों के बीच खाई को और चौड़ा कर दिया है, के जवाब में नितेश राणे ने सिंह पर निशाना साधा।

MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च पर महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, “जो लोग आज के मार्च को सफल बता रहे हैं, वे देश-विरोधी ताकतें हैं। SIR को खत्म करने का मतलब है कि कल कोई भी, चाहे बांग्लादेश से हो या पाकिस्तान से, मुंबई आकर वोट डाल सकता है; क्या यह जश्न मनाने की बात है? SIR को खत्म करने का मतलब है हमारी वोटर लिस्ट में देश-विरोधी ताकतों को शामिल करना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×