बदहाल व्यवस्थाओं और सरकारी स्कूलों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का जिलाधिकारी को ज्ञापन

  • तत्काल कार्रवाई का आश्वासन

कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिलाधिकारी कानपुर नगर को ज्ञापन सौंपकर शहर की बदहाल नागरिक व्यवस्थाओं एवं जनसमस्याओं के समाधान की मांग की।

ज्ञापन में शहर की गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों की सफाई, आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान, भीषण ट्रैफिक जाम से राहत तथा सरकारी विद्यालयों में डेस्क-बेंच, फर्नीचर एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही, सरकारी विद्यालयों के लिए आवश्यक धनराशि एवं बजट समय पर जारी कराने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर विशेष सफाई एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

जिलाधिकारी ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की सभी बातें गंभीरता से सुनीं और प्रत्येक मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों की मरम्मत, सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। साथ ही, आगामी त्योहारों के दौरान आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनता को राहत मिलने तक इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, नरेश त्रिपाठी,राकेश साहू, पदम मिश्रा,अजय श्रीवास्तव, इकलाख डेविड, मनोज दुबे, शांतनु दीक्षित, संजय शाह, जितेंद्र ब्रम्ह, विनोद अवस्थी, इस्लाम सिद्दीकी, राजेश खन्ना, मोहम्मद सैफ, अमिताभ मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, रामजी दुबे, दिनेश सिंह आदि उपास्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, मेरठ के सौरभ राजपूत नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला | 'मोहब्बत बुरी नहीं है, दुर्गा बनना, काली बनना, लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनना...' पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू बेटियों से की अपील |      हाजीपुर नाव हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 13 बच्चों का शव बरामद, लापता लोगों की तलाश जारी; भोज खाने जा रहे थे सभी | '3 महीने में कराएं पंचायत चुनाव', इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश... तो उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले होगा पंचायत इलेक्शन?
Advertisement ×