डाक अदालत में डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निस्तारण

  • शिकायतें 29 अक्टूबर तक प्रधान डाकघर कानपुर में कराएं दर्ज

कानपुर। चीफ पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर कानपुर से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे मासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। चीफ पोस्टमास्टर की अध्यक्षता में डाक अदालत उनके कक्ष में आयोजित होगी।

डाक अदालत में स्पीड पोस्ट सेवा, पंजीकृत डाक, बचत बैंक, धनादेश सेवा सहित प्रधान डाकघर कानपुर से संबंधित अन्य डाक सेवाओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए डाक अदालत में उपस्थित हो सकते हैं।

शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण निरीक्षक डाकघर (पी.जी.), कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर कानपुर को 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) तक उपलब्ध कराना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली शिकायतों पर डाक अदालत में विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'खान चाचा' को चाहिए CM की कुर्सी, अखिलेश जी दिल पर पत्थर रख कर दीजिए ऐलान... सपा चीफ-आजम की मुलाकात के बाद राजभर ने चढ़ाया सियासी पारा  | मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और बहन रश्मि दुबे को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत अर्जी खारिज; जज ने बताया गंभीर अपराध ... CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास |      बिहार के सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मकान का अगला हिस्सा गिरा, 8 लोगों की मौत .......... जॉर्डन से बड़ी खबर, चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग के बाद अफरा-तफरी, हमले में 7 लोगों की मौत | 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन
Advertisement ×