- राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले 26 अक्टूबर से शुरू होंगे प्री-ट्रायल, वादी-प्रतिवादी न्यायालय में दर्ज करा सकेंगे सहमति
कानपुर। पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर अभिनव तिवारी ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में 12 दिसंबर 2026 (द्वितीय शनिवार) को दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित वाद तथा राजस्व संबंधी मामलों सहित अधिक से अधिक वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व संबंधित वादों के निस्तारण के लिए 26 अक्टूबर, 2 नवंबर, 11 नवंबर, 18 नवंबर एवं 25 नवंबर 2026 को प्री-ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। प्री-ट्रायल संबंधित वाद की सुनवाई करने वाले न्यायालय में ही होगा। वादी एवं प्रतिवादी अपने मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने के इच्छुक होने पर निर्धारित तिथियों में संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी सहमति व्यक्त कर सकते हैं।
उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की कि वे प्री-ट्रायल में उपस्थित होकर आपसी सहमति से अपने वादों का निस्तारण कराने की प्रक्रिया में सहयोग करें, जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
