मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 97 जोड़ों का विवाह संपन्न

  • क्षत्रिय पैलेस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह समारोह का आयोजन

कानपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम ने अवगत कराया कि जनपद कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हमीरपुर रोड स्थित क्षत्रिय पैलेस, कठेरुआ, बिधनू में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित एवं निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के साथ-साथ विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं का विवाह सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं तथा परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया। समारोह में कुल 97 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ।

विकासखंड घाटमपुर के अंतर्गत 92 जोड़ों तथा नगर पालिका घाटमपुर के अंतर्गत पांच जोड़ों सहित कुल 97 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इनमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के 80, अन्य पिछड़ा वर्ग के 15 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के दो जोड़े शामिल रहे।

कार्यक्रम में घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरोज कुरील, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, कार्यक्रम के सह नोडल अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बीरपाल तथा खंड विकास अधिकारी घाटमपुर आशीष मिश्र सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन एवं गृहस्थी की स्थापना के लिए 64 हजार रुपये की सहायता राशि ऑनलाइन कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है, जबकि भोजन, पंडाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये व्यय किए जाते हैं।

समारोह में वैवाहिक जोड़ों एवं उनके परिजनों के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर शहनाई वादन की व्यवस्था की गई। साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण की रासलीला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सभी 97 जोड़ों का विवाह पूर्ण रीति-रिवाज एवं हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'10 लाख नहीं, 40% तो खाली था मैदान..' दिल्ली में विपक्ष की रैली पर संबित पात्रा का करारा तंज ............... गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट से आजम खान को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे जाएंगे जेल! | पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत को तो ख्‍याल रखिए...राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़के भइया’ के लिए दरी बिछाने पहुंच गए दिल्ली |      बंगाल की खाड़ी में फिर आ रहा जलजला, चक्रवात 'अनर्ब' से भी ज्‍यादा खतरनाक है तूफान 'मुरसु', तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी ....................... गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा | जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार ......................... Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
Advertisement ×