कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशनके अन्तर्गत प्रादेशिक सेवा योजन कार्यालय कानपुर एवं एस जे महाविद्यालय रम ईपुर कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 10बजे से एस जे महाविद्यालय रमईपुर परिसर में एक व्दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह सांगा जी विधायक विधानसभा क्षेत्र बिठूर कानपुर एवं एस जे महाविद्यालय कानपुर के व्दारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उक्त आयोजित रोजगार मेले में कालेज प्रबंधन की ओर से पुनीत कटियार सुनीता कटियार, सुबोध कटियार एवं अंकित कटियार भी उपस्थित थे इस रोजगार मेले आये अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए सुबोध कटियार ने कहां कि शिक्षा की सार्थकता छाञ छाञाओं को आत्म निर्भर बनाने में है।
रोजगार मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि अभिजीत सिंह सांगा ने अपने सम्बोधन में उ प्र सरकार व्दारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में प्रदेश एवं कानपुर के चौमुखी विकास होने में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों रहे हैं। उन्होंने छाञ छाञाओं को शुभकामनाएं प्रेषित प्रेषित करते हुए कहा कि इस प्रकार रोजगार मेले युवाओं के कैरियर निर्माण में अत्यन्त महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय कानपुर के व्दारा आयोजित रोजगार मेले छात्र छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराते हैं ।
साथ ही कहा कि यदि इसी प्रकार सेवायोजन कार्यालय एंव कालेज प्रबंधन छाञ छाञाओं को शिक्षण संस्थानों में उनकी शिक्षा पूर्ण करते ही उन्हें रोजगार मुहैएया करा दें तो राष्ट्र समाज, और शिक्षा तीनों का अतुलनीय सहयोग होगा। उज्ज्वल कुमार सिंह, सहायक निदेशक (सेवायोजन,) कानपुर मण्डल कानपुर ने सेवा योजन विभाग से संचालित योजनाओं जैसे रोजगार संगम, पोर्टल, सेवा मिञ एप, ओवरसीज वैकेंसी एंव आउटसोर्सिंग भर्ती आदि विषय की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सेवायोजन कार्यालय कानपुर उत्तरप्रदेश रोजगार मिशनके अन्तर्गत हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्म निर्भर बनाने हेतु दृढ़ संकल्पित है। उक्त रोजगार मेले के मंच का सफल संचालन डां सुनीता वर्मा के व्दारा किया गया ।
इस रोजगार मेले में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियों व्दारा उपस्थिति 1472 छात्र छात्राओं में से 652 छात्र छात्राओं को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं सात्क्षाकार के आधार पर रू10000/-से45000/ प्रतिमाह के वेतन पर शार्ट लिस्ट/चयनित किया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि माननीय अभिजीत सिंह सांगा जी के व्दारा चयनित छात्र छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये
