दीवाली से पहले महंगाई की मार! महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

दीवाली से पहले रविवार (1 नवंबर) की सुबह-सुबह आम लोगों को जोरदार झटका लगा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। वहीं, इससे पहले 1 अक्टूबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,810 रुपये थी। इस ताजा बदलाव के साथ, पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार तीसरे महीने हुई इस बढ़ोतरी से कई सेक्टर, जैसे- हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, भोजनालयों और कमर्शियल विक्रेताओं को बड़ा झटका लगा है, और वह भी ठीक त्योहारों (दिवाली, छठ-पूजा) के पीक सीजन के बीच। हालांकि, राहत की बात ये है कि त्योहारों के इस सीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं।

राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बढ़कर 2,820 रुपये का हो गया है। इससे पहले अक्टूबर में भी इसमें बड़ी बढ़ोतरी की गई थी और उस समय कीमत 2,810 रुपये थी। अब दिल्ली में सिलेंडर 10 रुपये महंगा हुआ है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल गैस के दाम बढ़े हैं।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत का झटका सबसे अधिक चेन्नई को लगा होगा, क्योंकि अब वहाँ 2,983 रुपये से बढ़कर 2,994.50 रुपये हो गई है। यहां 11.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

आर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर अब 2,764 रुपये का मिल रहा है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,964 रुपए हो गई है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 2,831.50 रुपये से बढ़कर 2,842 रुपये हो गई है। हालांकि, इस शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'10 लाख नहीं, 40% तो खाली था मैदान..' दिल्ली में विपक्ष की रैली पर संबित पात्रा का करारा तंज ............... गाजियाबाद MP-MLA कोर्ट से आजम खान को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजे जाएंगे जेल! | पिता मुलायम की परंपरा और चाचा शिवपाल की इज्जत को तो ख्‍याल रखिए...राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘बड़के भइया’ के लिए दरी बिछाने पहुंच गए दिल्ली |      बंगाल की खाड़ी में फिर आ रहा जलजला, चक्रवात 'अनर्ब' से भी ज्‍यादा खतरनाक है तूफान 'मुरसु', तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी ....................... गाजियाबाद अदालत ने Azam Khan को डासना जेल भेजा | जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार ......................... Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
Advertisement ×