कानपुर। उत्तर प्रदेश मार्बल टाइल्स व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़ के नेतृत्व में मार्बल टाइल्स के व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद रमेश अवस्थी से भेट करके ज्ञापन दिया। मार्बल मार्केट में बन रही सी एम ग्रेड रोड का कछुआ चाल से निर्माण हो रहा है। सालों से पानी की लाईन पड़ चुकी है, मगर लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़े जाने के कारण व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। धूल मिट्टी उड़ने के कारण व्यापारियों के स्वास्थ्य में भी बहुत नुकसान हो रहा है। इस रोड में बहुत सारी कमियां हैं। सारी समस्याओं के बारे में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी को सारी समस्या के बारे में अवगत कराया गया।

बहुत जल्द इन समस्याओं से व्यापारी एवं आम जनमानस को निदान दिलाया जाएगा। संतोष जनक आश्वासन मिला है। मार्बल मार्केट का निरीक्षण करने के लिए बहुत जल्द हम सबके बीच में आएंगे। कानपुर शहर की कई समस्याओं के बारे में भी चर्चा की गई। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गौड़, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल ओमर उर्फ मोनू, प्रदेश मंत्री पीयूष दाधीच, सदस्य सुमित गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
