दिव्यांग बच्चों के हुनर से सजा दीपावली विशेष स्टॉल, जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

कानपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर, कानपुर नगर में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संस्था दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी (Divyang Development Society) की ओर से दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का विशेष स्टॉल लगाया गया।

स्टॉल का शुभारंभ कानपुर नगर के जिलाधिकारी श्री महेंद्र सिंह तंवर (IAS) द्वारा किया गया। जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों द्वारा अपने हुनर और मेहनत से तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उनका प्रोत्साहन बच्चों के लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने बच्चों की प्रतिभा और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संस्था की संस्थापक एवं निदेशक मनीप्रीत कौर ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को जब समाज और प्रशासन का प्रोत्साहन मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। संस्था का निरंतर प्रयास है कि दिव्यांग बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर प्राची तिवारी, अपूर्वा शर्मा, आमना, पलक, अर्चिता, प्रांशु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'अरे कांग्रेस वालों ये 'वोट बचाओ' नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी, राहुल जी... BJP एक-एक को बाहर निकाल कर दम लेगी', विपक्ष पर बरसे अमित शाह | 'बंगाल में मुझे अराजकता का नामो-निशान नहीं दिखा, कुछ बचे हुए हैं जो रामलीला मैदान में थे, जनता उन्हें...', नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला |      कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रही कार की ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत ........ 'आप' ने पाला बदलने वाले विधायकों को 'कचरा' बताया, कहा- बीजेपी को ही उन्हें टिकट देने दें | 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती...' सपा पर बरसे CM योगी, बोले- यह 'माफिया प्रवृत्ति' वाली पार्टी है ............ सपा नेता Azam Khan की ED गिरफ्तारी याचिका पर इसी हफ्ते सुनवाई करेगा Supreme Court
Advertisement ×