‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर जारी…., 27 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म…..!

राजश्री प्रोडक्शंस (पी) लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म के संगीत को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच निर्देशक सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ अब अपने एक बड़े पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है। फिल्म के मेकर्स अब इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदित हो कि ट्रेलर लॉन्च से पहले मुंबई के रॉयल ओपेरा हाउस में फिल्म की एक खास म्यूजिकल इवनिंग आयोजित की गई थी, जहां फिल्म के संगीत का जश्न मनाया गया और ‘ये प्रेम मोल लिया’ की दुनिया को खूबसूरती से दर्शकों के सामने पेश किया गया। हिमेश रेशमिया द्वारा तैयार किए गए इस म्यूजिक एल्बम को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके गाने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहे हैं। खास तौर पर ‘झुमका पटोला’ को दर्शकों का शानदार प्यार मिला है और यह गाना मिलियन का आंकड़ा पार कर चुका है।

फिल्म के प्रमोशन के तहत मेकर्स ने खास तौर पर तैयार किए गए ‘झुमका पटोला’ हैम्पर के जरिए भी इस गाने को चर्चा में बनाए रखा है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की पहचान हमेशा से यादगार संगीत और पारिवारिक जश्न से जुड़ी रही है। ऐसे में फिल्म का म्यूजिक एल्बम इसकी पहचान का एक अहम हिस्सा है। संगीतकार हिमेश रेशमिया के साथ यह सहयोग दो अलग-अलग संगीत शैलियों को एक साथ लेकर आया है। फिल्म के गाने दर्शकों को इसकी रोमांटिक और पारिवारिक दुनिया की एक खूबसूरत झलक दे रहे हैं। आयुष्मान खुराना और शरवरी अभिनीत इस फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन, स्वानंद किरकिरे, श्रुति सेठ, शाद रंधावा, गिरीश कुलकर्णी, राजेश कुमार समेत कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार और रिश्तों की अहमियत को केंद्र में रखती है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सिराज मुस्‍लिम इसलिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह...सांसद इमरान मसूद ने दिया बेतुका बयान; BJP बोली- वोट बैंक की राजनीति बंद करे कांग्रेस ......... New Delhi में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच का आगाज | यूपी CM योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में अपने पैतृक आवास पर ली आखिरी सांस .......... Maharashtra में सूखे से निपटने को नहीं होगी फंड की कमी, सुनेत्रा पवार ने Nanded में दिए निर्देश |      बुलंदशहर में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी ढेर; मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर की हत्या कर चल रहा था फरार .. एनसीबी और अमेरिकी DEA की संयुक्त कार्रवाई, ड्रग्स तस्करी मामले में 6 गिरफ्तार | अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए... CM योगी की माता के निधन पर आजम खान ने जताया दुख, बोले- मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है ... IGI Airport के आसपास लेजर बीम के इस्तेमाल पर 60 दिनों का प्रतिबंध
Advertisement ×