पानी की टंकी पर चढा नशेबाज, पुलिस व इलाकाई लोग रहे परेशान

कानपुर। पानी की 50 फुट ऊंची टंकी पर एक नशेबाज ने चढकर खूब हंगामा किया। क्षेत्रीय लोगों ने जब एक व्यक्ति को पानी की टंकी पर चढा देखा तो क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। कई लोग टंकी के पास एकत्र हो गये और नशोबाज को समझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर नशेबाज ने कूदने की धमकी दी।
बर्रा थाना खेत्र के जरौली फेस-1 में बनी पानी की 50 फिट ऊंची टंकी पर एक नशेबाज चढ गया और खूब हंगामा किया। घटना की बाबत थाना बर्रा इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताय कि उन्हे 112 डायल के मध्यम से सूचना मिली थी, जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नशेबाज को समझाबुझा कर उतारने के प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखते ही नशेबाज कूदने की धमकी देने लगा। वहीं वह ऐसा क्यों कर रहा है इस बारे में भी उसने नही बताया। फायर बिग्रेड को बुलाया गया तथा उसे नीचे उतारने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
देशभर में संतों-सनातनियों का प्रदर्शन, हिंदू धर्म का अपमान करने पर राहुल-पप्पू के खिलाफ FIR दर्ज | न चर्चा, न बहस... विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल 2026, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित | ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद, अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का ऐलान | 'धैर्य की भी एक सीमा है,जब यह टूटेगी तो भागने की जगह नहीं...', पप्पू यादव के साधु भेष पर फूटा संतों का गुस्सा, कहा- ये यादव नहीं खान है
Advertisement ×