विश्व बैंक, बर्रा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि प्रातः लगभग 05:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विश्व बैंक, बर्रा क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर स्थानीय थाना की टीम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतका की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व हुई थी। प्रकरण गंभीर प्रकृति का होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया है।

मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजन की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×