घर पर बनायें 4 तरह की कलरफुल और क्रिस्पी पूरियां…. स्वाद के साथ-साथ पोषण से हैं भरपूर

अक्सर घरों में नाश्ते या खास मौकों पर पूरी बनाई जाती है, लेकिन रोज एक जैसी सिंपल पूरी खाते-खाते कई बार लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप खाने में थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो अलग-अलग तरह की पूरियां बनाकर ट्राई कर सकते हैं। पालक, बीटरूट, मटर और मेथी से बनने वाली पूरियां स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली इन खास पूरी रेसिपी के बारे में…

पालक की पूरी

पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर उबाल लें। इसके बाद इसका स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद आटे में पालक का पेस्ट, नमक, अजवाइन और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें। तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरियां बेलें और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें। पालक पूरी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

बीटरूट की पूरी

बीटरूट यानी चुकंदर से बनी पूरी देखने में भी सुंदर लगती है और स्वाद में भी अलग होती है। इसे बनाने के लिए चुकंदर को उबालकर कद्दूकस कर लें या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद आटे में बीटरूट, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर मुलायम आटा तैयार करें। छोटी-छोटी पूरियां बेलकर गर्म तेल में तल लें। बीटरूट पूरी को आप आलू की सब्जी या दही के साथ परोस सकते हैं।

मटर की पूरी

मटर की पूरी भी एक बेहतरीन ऑप्शन होता है। इसे बनाने के लिए हरी मटर को उबालकर हल्का सा मैश कर लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, नमक और थोड़ा सा सब्जी मसाला मिला लें। अब इस मिक्चर को आटे में मिलाकर आटा गूंथ लें। तैयार आटे से पूरियां बेलकर गर्म तेल में तल लें। मटर की पूरी का स्वाद नाश्ते या लंच दोनों में अच्छा लगता है।

मेथी की पूरी

मेथी की पूरी खासकर सर्दियों के मौसम में बहुत पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए ताजी मेथी की पत्तियों को बारीक काट लें। फिर आटे में मेथी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा तेल डालकर आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी पूरियां बेलकर गर्म तेल में तल लें। मेथी की पूरी को अचार या सब्जी के साथ सर्व किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×