कानपुर। पत्रकारों के राशनकार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर 9 और 10 सितम्बर को प्रेस क्लब के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दिन में 12 से 4 बजे तक पात्रता के आधार पर राशनकार्ड बनाए जाएंगे।
इस शिविर में खासतौर पर बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड बनाए जाएंगे, लेकिन इस सुविधा के लिए पात्रता ज़रूरी है। इसके लिए घर के मुखिया का आय प्रमाणपत्र, घर के मुखिया का फोटो, मुखिया और परिवार के सभी सदस्यों के आधारकार्ड की छाया प्रति, पता प्रमाण के लिए बिजली बिल या पानी बिल की छाया प्रति। सभी पत्रकार साथी राशनकार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज ज़रूर साथ लाएं।
