अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई

कानपुर। जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित 20 एमएलडी कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के शेष कार्यों को समय से पूरा कराने और पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति एवं विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पाइपलाइन और मैनहोल के शेष कार्यों पर दो दिन में संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालन एवं अनुरक्षण (ओएंडएम) शुल्क के बिलों का भुगतान नहीं करने वाली टेनरी इकाइयों के विरुद्ध यूपीपीसीबी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन एवं मैनहोल से संबंधित जितने भी कार्य शेष हैं, उनके संबंध में यूपीपीसीबी एवं प्रोजेक्ट इंजीनियर संयुक्त रूप से रिपोर्ट तैयार करें। रिपोर्ट को सचिव, जेटेटा से सत्यापित कराकर दो दिवस के भीतर प्रस्तुत किया जाए।
सीईटीपी से निकलने वाले सॉलिड वेस्ट एवं स्लज के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सॉलिड वेस्ट एवं स्लज का नियमानुसार उचित एवं सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण अनुपालन हो सके।
सीईटीपी प्लांट से संबंधित शेष कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कांट्रेक्टर को निर्धारित समयावधि में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के लंबित कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
बैठक में सीईटीपी के संचालन एवं अनुरक्षण शुल्क की स्थिति की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन टेनरी इकाइयों द्वारा ओएंडएम शुल्क के बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध यूपीपीसीबी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने परियोजना के सभी शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के साथ पर्यावरणीय मानकों एवं संबंधित नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
2029 से पहले देश के कई राज्यों में लागू होगा UCC? अचानक देश में क्यों हुई चर्चा तेज, अमित शाह के बयान के बाद विपक्ष हुआ हमलावर ..... स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail | 'बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से समझौता नहीं...', भारत की सख्ती के बाद निकल गई Meta की हेकड़ी, बच्चों के यौन शोषण के मामलों की A To Z जानकारी देने पर सहमत | 'मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचार...', बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर किया प्रहार, हरीश रावत के PA के घर ED के छापे पर कहा- अब चुप्पी क्यों साध रखी है | धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi .............. Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस
Advertisement ×