कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सुन हाथ से फिसली दूध से भरी बाल्टी, हुआ नुकसान, अब कोर्ट पहुंचा शख्स

बिहार के एक निवासी ने स्थानीय अदालत में मामला दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उसके दूध की एक बाल्टी गिरा दी, जिससे उसे 250 रुपये का नुकसान हुआ। यह विचित्र घटनाक्रम समस्तीपुर जिले में हुआ है, जहां शिकायतकर्ता मुकेश चौधरी ने दावा किया कि पिछले हफ्ते गांधी की “भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ाई” वाली टिप्पणी सुनकर उन्हें झटका लगा। इसके बाद उन्होंने कहास कि इतने सदमे में था कि मेरी पांच लीटर दूध से भरी बाल्टी, जिसकी कीमत 50 रुपये प्रति लीटर थी, मेरे हाथ से फिसल गई।

चौधरी ने आरोप लगाया, राहुल गांधी देश की संप्रभुता को खतरे में डाल रहे हैं। सोनुपुर गांव के निवासी ने मीडिया को अपनी याचिका की एक प्रति भी दिखाई, जो रोसेरा उप-मंडल के सिविल कोर्ट में दायर की गई थी, जिसमें गांधी पर राजद्रोह से संबंधित धारा 152 सहित विभिन्न बीएनएस धाराओं के तहत मुकदमा चलाने की मांग की गई थी। यह ज्ञात नहीं था कि याचिका अदालत द्वारा स्वीकार की गई थी या नहीं।

राहुल गांधी ने दिल्ली के इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस मुख्यालय में 15 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है, इसलिए अब कांग्रेस की लड़ाई सिर्फ भाजपा और आरएसएस के खिलाफ नहीं बल्कि इंडियन स्टेट के खिलाफ भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×