Akhilesh Yadav के सांड समाचार पर निशाना साधते हुए Owaisi ने पूछा- मुस्लिमों के वोट लेने वाली Samajwadi Party को सिर्फ सांडों की चिंता क्यों रहती है?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर अक्सर सांडों की लड़ाई या आवारा पशुओं के बीच सड़क पर दौड़ने-भागने के वीडियो डाल कर योगी सरकार को घेरते रहते हैं। अखिलेश यादव का कहना रहता है कि योगी सरकार ने जनता को आवारा पशुओं से निजात दिलाने का वादा किया था लेकिन वह पूरा नहीं किया। इसलिए अखिलेश यादव कभी सांडों की लड़ाई, कभी सांड की ओर से किसी व्यक्ति पर किये जाने वाले हमले तो कभी सांडों की ओर से मचाये जाने वाले उत्पातों के वीडियो डाल कर योगी सरकार पर कटाक्ष करते रहते हैं।

लेकिन अखिलेश यादव के सांड समाचार पर एआईएमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी ने तगड़ा निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि अखिलेश भैया ने कहा है कि असली हिंदुत्व को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड-तोड़ एकतरफा मुसलमान वोट मिले थे लेकिन मुस्लिमों के लिए इन्होंने क्या किया? ओवैसी ने कहा कि बीजेपी मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन अखिलेश भैया को सांड समाचार से फुर्सत नहीं मिलती। ओवैसी ने कहा कि गलती अखिलेश भैया की नहीं है, गलती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया।

दूसरी ओर, ओवैसी के समर्थन में उतरते हुए सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव ने कभी मुस्लिमों का भला नहीं किया। उन्होंने कहा कि एकतरफा 18 प्रतिशत मत समाजवादी पार्टी को मिले लेकिन कभी किसी मुसलमान को अखिलेश यादव ने आगे नहीं बढ़ाया। कुछ समय पहले एनडीए में शामिल हो चुके राजभर ने कहा कि मैं ओवैसी के इस बयान का समर्थन करता हूँ कि समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिमों को वोट लेने के लिए याद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×