लवजिहाद,धर्मांतरण और राष्ट्रविरोधी प्रवृत्तियों के विरुद्ध जनजागरण तेज करेगा आर्य समाज

कानपुर। शहर की समस्त आर्य समाजों के प्रतिनिधि संगठन जिला आर्य प्रतिनिधि सभा का वार्षिक निर्वाचन सीसामऊ आर्य समाज हाल मे शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि सभा के विभिन्न पदों के लिए जितने पद निर्धारित थे, उतने ही नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सभी नामांकन वैध पाए जाने के कारण किसी भी पद पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रधान चन्द्रकान्ता गेरा,मंत्री आनन्द जी आर्य, कोषाध्यक्ष अनिल चोपड़ा के अलावा उपप्रधान सुबोध आर्य, हरिश्चंद्र कनोत्रा, सरोज अवस्थी एवं सन्दीप आर्य, उपमंत्री शशिबाला चोपड़ा, प्रकाश पाण्डेय, रोमा चौधरी एवं सत्येन्द्र आर्य, सह कोषाध्यक्ष प्रभाकर आर्य, आय-व्यय लेखा निरीक्षक मनन आर्य, पुस्तकाध्यक्ष उत्कर्ष आर्य, सह पुस्तकाध्यक्ष प्रणव आर्य, महिला संयोजिका डॉ. सन्तोष अरोड़ा, सह महिला संयोजिका सरोज शुक्ला, आर्य वीर दल अधिष्ठाता धर्मेन्द्र शर्मा तथा सह अधिष्ठाता, आर्य वीर दल आदित्य आर्य शामिल हैं।
निर्वाचन की घोषणा के उपरांत उपस्थित प्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला मंत्री आनन्द जी आर्य ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में आर्य समाज की जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। जहां-जहां आर्य समाज की वैचारिक एवं सामाजिक सक्रियता कमजोर हुई है, वहां-वहां राष्ट्रविरोधी एवं समाज को बांटने वाली शक्तियों को अपने प्रभाव का विस्तार करने का अवसर मिला है। इसलिए समय की आवश्यकता है कि वैदिक धर्म के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा समाज से कुरीतियों, जातीय भेदभाव, अंधविश्वास एवं सामाजिक विषमताओं को दूर करने के लिए जनजागरण चलाया जाए।
साथ ही लवजिहाद व धर्मांतरण के विरुद्ध जनजागरण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति, सेवा भाव तथा वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया गया। नई कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाते हुए समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का भी विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने में जुटे...मथुरा में बिना नाम लिए CM योगी का सपा पर हमला, बोले- इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×