- कई दिनों से रात में गल्ला मंडी मोहल्ले में पहुंच रच रही थी साजिश
- सीसीटीवी कैमरे में दोनों की रैकी करते हुए करतूते हुई कैद
- मोहल्ले वालों ने रात 1:00 बजे दोनों को पकड़ा और बुलाई 112 पुलिस
कानपुर। बीपीएस न्यूज समाचार के ऑफिस में पीड़ित द्वारा साक्ष्य के साथ दी गई शिकायत :- बाबूपुरवा से नौबस्ता गल्लामंडी जाकर अपने मायके वालों की मिली भगत से अपने ही पति सुधीर प्रकाश साहू को जान से मरवा देने की साजिश रच रही पत्नी लक्ष्मी साहू उर्फ श्यामा साहू व उसके प्रेमी को मोहल्ले वालों ने पकड़कर किया 112 डायल पुलिश प्रसाशन के हवाले……. मेरे साथ घटित हुई घटना ये है कि मेरा नाम सुधीर प्रकाश साहू पुत्र ननका प्रसाद साहू निवासी E-3/9 दीनदयालपुरम दौधकपुर नौबस्ता गल्लामंडी कानपुर नगर का स्थायी निवासी हूँ। पिछले कुछ 10-12 दिनों से मेरी पत्नी आपने मायके वालों की मिली भगगत से लक्ष्मी साहू उर्फ श्यामा साहू पुत्री स्व. मोती लाल साहू निवासिनी-34 बी बगाही भट्ठा टी.पी. नगर कानपुर नगर अपने प्रेमी(आशिक) और कुछ अज्ञात बदमाशों को लेकर मेरी व मेरे मकान की रेकी करा रही है तथा मेरे मकान के अंदर चढ़ने,उतरने और घर के बाहर वाले गेट के नीचे लगी जाली व खिड़की से वीडियो ग्राफी करवा कर मेरे घर मे डकैती डलवाने व मुझे जान से मरवा देने की योजना बना रही थी। तथा इससे पहले भी कई बार लक्ष्मी साहू ने अपने बदमाश साथियों के साथ मेरे घर की रैकी कराई थी।

लक्ष्मी साहू साथ में उसका बदमाश साथी पकड़ा गया
जिसकी सूचना मैने पुलिस प्रशासन को दी थी। उसमें पुलिस वालों ने पारिवारिक विवाद बताकर गलत सलत रिपोर्ट लगा दी थी और कोई किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की थी। जिस वजह से मजबूरन मुझे अपने घर मे cctv कमरे लगवाने पड़े। दिनांक-19-02-25और-20-02-25 के बीच मध्य रात्रि में लगभग 12 से 1 बजे मेरी पत्नी लक्ष्मी साहू अपने प्रेमी(आशिक) से मेरे घर मे डकैती डलवाने व मुझे जान से मार देने की साजिश रचने आई थी। मेरे घर मे लगे cctv कैमरे में उक्त घटना की रिकॉर्डिंग भी हो गई हैं।

लक्ष्मी साहू का भाई रवि साहू
घटना की सूचना बाबत एक प्रार्थना पत्र दिनांक-21-02-25 को छेत्रीय चौकी प्रभारी कुरियाँ थाना सेनपश्चिम पारा में जाकर दिया लेकिन चौकी प्रभारी ने यह कहकर वापस कर दिया कि आज कोई स्टाफ नही है तुम परेशान मत हो कल तुम्हारी पत्नी को बुलवायेंगे तो मैं घर वापस आ गया।और ठीक उसी दिन 21-02-25 की रात को दोबारा से मेरी पत्नी लक्ष्मी साहू अपने प्रेमी(आशिक) के साथ मेरे घर मे डकैती डालने व मुझे जान से मरवा देने की साजिश कर ही रहे थी कि मोहल्ले वालों की उन लोगो पर नजर पडी और मोहल्ले वालो ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस प्रशासन बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस वालों के सामने मेरी पत्नी लक्ष्मी साहू व उसके प्रेमी ने प्रेस मीडिया बीपीएस न्यूज अखबार के संपादक व मुझे और मेरे घर वालो को नौबस्ता चौराहा पार न कर देने और कचहरी परिसर में दिख जाने पर जान से मार देने की धमकी दी है। जिस वजह से मैं अत्यंत भयभीत व डरा सहमा हूँ कि कहीं फिर से मेरी पत्नी लक्ष्मी साहू अपने प्रेमी (आशिक) व अपने बदमाश साथियों के साथ मिलकर मुझे या मेरे घर वालो को कभी भी घर में या बीच रास्ते मे आते जाते समय जान से मरवा सकती है।

पकड़ा गया लक्ष्मी साहू का बदमाश साथी
क्योंकि मेरी पत्नी लक्ष्मी साहू के घर मे 2 नंबर से सुपाड़ी का व्यापार उच्च स्तर से उसका बड़ा भाई राजकिशोर साहू व रवि साहू जिसने सुपाड़ी से भरा पूरा ट्रक का माल चोरी कर लेने पर जेल भेज दिया गया था और अब शराब का ठेका अवैध तरीके से चलाता है और इसका छोटा भाई अभिषेक साहू जो अवैध तरीके से चरस गांजा चोरी से बेचता है। और ये लोग हर थाने चौकी में कमीशन का पैसा भेजते रहते हैं। इस लिए ये लोग पुलिस प्रशासन से भी नही डरते हैं बल्कि ये धमकी देते है कि पुलिस कमिश्नरेट थाना, चौकी तो मेरी जेब मे हमेशा रहता है। इन लोगों के ऊपर कई सारे मुकदमे भी गम्भीर धाराओं में कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं।

अपराधियों के साथ में खड़ा लक्ष्मी साहू का परिवार
अतःआप सभी श्रीमान माननीय उच्च अधिकारियों से विनम्र प्रार्थना है कि जो परिवार आज से 10 साल पहले टाटमिल चौराहे पर पाउच वाला पानी व पान मसाला बेचता था उस परिवार के पास आज कइयों लाख की गाड़ियाँ व कइयों करोड़ की संपत्ति कहाँ से आयी। इन लोगों के ऊपर C.B.I. और आयकर विभाग से जांच कराकर उपरोक्त लोंगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की कृपा करें आपकी महान दया होगी।
अब देखने वाली बात यह है की पुलिस प्रशासन ऐसे अपराधियों पर क्या कार्रवाई करती है।
