कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बच्चियों को वितरित की गई बेबी किट

कानपुर। महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में राजकीय महिला चिकित्सालय (डफरिन), कानपुर नगर में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान द्वारा नवजात बच्चियों एवं उनके परिजनों को बेबी किट वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं और उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाना आवश्यक है। सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी, राजकीय महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका एवं चिकित्सकीय/अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×