भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 117वें एपिसोड को भाजपा दक्षिण के सभी बूथों पर रविवार को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना गया। क्षेत्रीय एवं जिलाध्यक्ष ने बूथ 7 पर उक्त एपिसोड को एलईडी टीवी पर देखा व सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम मे सबसे पहले देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी और कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने हमे जो संविधान सौंपा है वो समय की कसौटी पर खरा उतरा है। 26 जनवरी 2025 को हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे हैं।यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राज कपूर जी ने फिल्मों के माध्यम से दुनिया को भारत की सॉफ्ट पावर से परिचित कराया। रफी साहब की आवाज में वो जादू था जो हर दिल को छू जाता था।
एपिसोड के पश्चात भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मोदी जी द्वारा मन की बात एपिसोड मे लगातार उन मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की जाती है जिनका देश हर दिन सामना करता है। राजनीति से अलग हटकर ये कार्यक्रम जनभावनाओं से प्रेरित होते है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी एपिसोड के जरिए भारत के करोड़ों लोगों से जुडते है। प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र,पार्षद नवीन पंडित, सुनील नारंग, प्रकाश वीर आर्य, गुरविंदर सिंह गप्पी, राजिंदर सिंह, राजीव अवस्थी, अरुण कुमार बाजपेयी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×