कानपुर। हनुमंत विहार इलाके के अर्रा गांव में दो परिवारों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ । जिसमे दोनो परिवार गंभीर रूप से घायल हो गए । परिवारो ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया । पुलिस जांच में जुटी । थाना हनुमंत विहार इलाके का अर्रा गांव कुछ दिनों से मारपीट के मामले में सबसे आगे चल रहा है । बताते चले बीते बृहस्पतिवार देर रात दो परिवारों में किसी बात को लेकर जमकर लडाई झगड़ा हुआ । लड़ाई झगड़े में दोनो परिवार के लोगो को गंभीर चोटे आई । जिसके बाद परिवार के लोगो ने हनुमंत थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया । वही दोनो परिवारों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दोनो पक्ष के आरोपियों पर लड़ाई झगड़ा, धमकी, छेड़छाड़ जैसी अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा । वही थाना हनुमंत बिहार इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनो परिवार के लोग लड़ाई झगड़ा कर थाना में आए थे । जिन्हे मेडिकल के लिए भेजा गया और पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है ।
