कानपुर। किदवई नगर चौकी के पास स्थित sip & savour रेस्टोरेंट में केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व केक काटने के बाद रेस्टोरेंट में उपस्थित सभी साथियों ने राष्ट्रगान गया साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए कार्यक्रम के अंत में रेस्टोरेंट संचालक तनवीर नियाजी ने सभी का मुंह मीठा कराया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई, महामंत्री शैलेश अवस्थी, मंत्री शिवराज साहू, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सोमनाथ तिवारी, बीपीएस न्यूज संपादक बी.पी. साहू, रजनीश गर्ग, कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तरुरेंद्र बाजपेई, अरुणेश निगम आदि उपस्थित रहे।
