कानपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर, चुन्नीगंज का निरीक्षण किया और उन्होंने सेंटर को समय से व गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

15383.43 स्क्वायर मीटर में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर में दो एग्जिबिशन हॉल, ऑडिटोरियम,कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, फूड कोर्ट, गेस्ट रूम, डायनिंग एरिया, बिजनेस सेंटर व एडमिन ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से मेट्रो संचालन सम्बंधी जानकारी प्राप्त करते हुए शीघ्र ही मेट्रो का संचालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उक्त निर्माणाधीन मेट्रो रूट पर दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं पहला कॉरिडोर आईआईटी कानपुर से 21 स्टेशनों से होते हुए नौबस्ता तक और दूसरा कॉरिडोर कानपुर विश्वविद्यालय से आठ स्टेशन होते हुए बर्रा 8 तक बनेगा।
दोनों कॉरिडोर के बीच ये स्टेशन हैं शामिल
पहले कॉरिडोर के अंतर्गत आईआईटी कानपुर ,एस पी एम हॉस्पिटल, कल्याणपुर, विश्वविद्यालय, गुरुदेव चौराहा, गीता नगर, रावतपुर, एल एल आर अस्पताल, मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल, झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर, बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता।
वहीं,दूसरे कॉरिडोर के अंतर्गत कृषि विश्वविद्यालय रावतपुर काकादेव डबल पुलिया विजयनगर चौराहा गोविंद नगर शास्त्री चौक बर्रा 7 और बर्रा 8 शामिल हैं।

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में मंडलीय अधिकारियों के साथ मण्डलीय विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई।
