महाकुम्भ और हिंदू देवी-देवताओं पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, पत्रकार समेत दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया पर महाकुम्भ और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस घटना से हिंदू समुदाय के कुछ सदस्यों में रोष व्याप्त होने के बाद मंगलवार शाम दोनों को पकड़ लिया गया और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई।

कोतवाली नगर प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया, ‘‘कामरान अल्वी ने महाकुम्भ के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो से कई लोगों की भावना आहत हुई और उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।’’

त्रिपाठी ने कहा, ‘‘आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और धार्मिक चिह्न का अपमान करने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण किया गया कृत्य, किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से उनके धर्म या धार्मिक भावनाओं का अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।’’

खुद को पत्रकार बताने वाले अल्वी के सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर नौ हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं और वह एक समाचार पोर्टल भी संचालित करता है। पुलिस ने कहा कि वे वीडियो के प्रसार में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रहे हैं।

दूसरे मामले में, थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘जैदपुर के पास बोजा गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने हिंदू-देवताओं और महाकुम्भ के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×