खाटू श्याम भजन संध्या में श्याम बाबा के भजनों पर झूम उठे भक्त

कानपुर। गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल द्वारा चावल मंडी स्थिति माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित तृतीय खाटू श्याम भजन संध्या में श्याम प्रेमी झूम उठे बाबा श्याम का वेहगम दरबार भक्ति टकटकी लगाए निहारते थक नहीं रहे थे। विशाल कौशिक आयुष सक्सेना काजल अवस्थी के भजनों में झूमने पर मजबूर कर दिया फागुन का नजारा है आई है खाटू से चिट्टियां श्याम बाबा ने बुलाया है तथा हाथों में निशान और सामने मेरा श्याम हो जैसे सुबह दूर भजनों के बीच सोनू तथा शिवानी द्वारा बांके बिहारी व राधा कृष्ण की झांकी ने श्याम भक्तों को मानो मंत्र मुगध कर दिया।
यही फूलों की होली तथा इत्र वर्ष से माहौल बिल्कुल भक्ति में हो गया मंडल संरक्षक आनंद गौड़ ने बताया कि खाटू श्याम बाबा के स्मरण मात्र से जीवन में हर तरह से हताश हुआ निराश व्यक्ति के जीवन में आशा तथा ऊर्जा का संसार होने लगता है। हर लेते हैं कलयुग में बाबा अपने भक्तों को कभी हारने नहीं देते और हर हाल में डूबने से बचा लेते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं आनंद गौड़, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन कुमार गौड़, आशीष गौड़, प्रदेश अध्यक्ष अखंड ब्राह्मण मंच से विनय अवस्थी के अलावा यश शर्मा, शाश्वत ,शुभम, प्रदुमन, पवन, अंकित ,अमित व महेश गौड़ आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा दांव, Congress से बोले- Politics छोड़कर Bill का समर्थन करें
Advertisement ×