उत्तर प्रदेश : महिला चिकित्सक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। के गाजियाबाद में एक महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में ग्राम प्रधान के पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शालीमार गार्डन के सहायक पुलिस आयुक्‍त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने पीड़िता के बयान के हवाले से बताया कि आरोपी सुनील की दो वर्ष पहले टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला के क्लीनिक पर ही उससे दोस्ती हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील बागपत जिले के भेड़ापुर की ग्राम प्रधान का पति है। पीड़िता के बयान के मुताबिक, सुनील ने उससे शादी का वादा कर उसका यौन और आर्थिक शोषण किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी ने कुछ वीडियो बनाए व आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींची और उसके विरोध करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात सुनील उसके फ्लैट पर पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×