जेष्ठ पुर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चन

कानपुर। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व है। यूं तो पूर्णिमा प्रत्येक माह आती है लेकिन जेष्ठ मास की पूर्णिमा का अधिक महत्व है। सोमवार को जेष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रृद्धालुओं की बडी संख्या गंगा घटों पर दिखाई दी। सुबह पांच बजे से ही लोगों ने नगर के विभिन्न घाटों पर जाकर गंगा स्नान कर सूर्य को अर्द्ध दिया।
जेष्ठ मास की पूर्णिमा को खास तौर पर गंगा स्नान, पूजा एवं दान कर्म के साथ ही लक्ष्मी नारायण की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। नगर के जाजमऊ घाट से लेकर गोला घाट, गुप्तार घाट, सरसैया घाट, मैग्जीन घाट से बिठूर के घाटों तक श्रद्धालुओं के रूप में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। लोगों ने गंगा में स्नान कर अध्र्य दिया और घाटों पर स्थित मंदिरों में भगवान शिव का जहां रूद्राभिषेक किया तो वहीं लक्ष्मी नारायण का पूजन कर अपने परिजनों के सुख-समृद्धि की कामनाये की। आचार्य राकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार की ब्रम्ह बेला में पूर्णिमा तिथि लगी है और तिथी लगने से लेकर सूर्योदय तक का गंगा स्नान व पूजा अर्चना का समय श्रेष्ठ है।
उन्होने कहा कि जहां दान दक्षिणा करने से पितृरो का अर्शीवाद प्राप्त होता है तो वहीं विभिन्न पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष फल की प्राप्ती होती है। इस दिन पुण्य कर्म करने से उसे फल की प्राप्ती कई गुना बढ जाती है। नगर के अलावा बाहरी क्षेत्रों में निजी वाहनो से श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचे। घाटों के बाहर मेले सा माहौल बना रहा। विभिन्न प्रकार के सामनो व खाने पीने की दुकानों में श्रद्धालुओं की भीड लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×