दिव्यांग महागठबन्धन ने भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ का कार्यालय घेरा

कानपुर। दिव्यांग महागठबन्धन के बैनर तले दिव्यांगजनों ने आज भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के रावतपुर गांव स्थित कार्यालय घेरा और मुख्य सेविका, लेखपाल अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने व दिव्यांगजनों के नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी की मांग को लेकर चल रहे आन्दोलन के लिए सहयोग करने की अपील की ।
भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हृदेश सिंह ने कहा कि दिव्यांग महागठबंधन कि मांग जायज है भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ पुरी तरह से दिव्यांगजनों कि इस लड़ाई में पुरी तरह साथ है। पार्टी के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के माध्यम से दिव्यांगजनों की जायज मांगों को पुरा करने के लिए मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया जायेगा।
दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि राजनैतिक दलों से जुड़े दिव्यांग संगठन दिव्यांगजनों के लिए नौकरी रोजगार के लिए चल रहे आन्दोलन में सहयोग नहीं कर रहें हैं। राजनैतिक दलों के दिव्यांग प्रकोष्ठों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए उनके कार्यालयों में प्रदर्शन किया जा रहा है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने माँगें न मानी तो 18 जनवरी को सरसैया घाट में जल समाधि ले लेंगे,जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि सभी संगठनों को एकजुट होकर दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए होने वाले संघर्ष में आगे आना चाहिए।आज के कार्यक्रम में महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, गुड्डी दीक्षित, अरविन्द सिंह, जौहर अली, राहुल विश्वकर्मा, रंजीत कुमार, शाबरा खातून,  राजेश यादव, अनुराधा गुप्ता, सरला , गोमती वर्मा, राम आसरे पाण्डेय, जितेन्द्र गुप्ता, विजय कुशवाहा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×