किडनी की परेशानी को न करें नजर अंदाज जान का हो सकता है खतरा 

कानपुर। पारस हेल्थ केयर के वरिष्ठ चिकित्सक और किडनी रोग विशेषज्ञ एमएस, एमसीएच डा सत्यम श्रीवास्तव ने एक विशेष वार्ता के दौरान बताया कि आज कल की भगदौड़ से भरी जिंदगी में अपने शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही आवश्यक है। डा सत्यम ने बताया दूषित खान पान के कारण किडनी संबंधित रोग मरीजों में अधिक संख्या में देखने को मिल रहे है। जिनमें किडनी की पथरी, प्रोस्टेट, कैंसर जैसी बिमारियों मरीज की अनदेखी के कारण बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया बार-बार पेशाब आना या रूक रूक कर पेशाब आने की अगर समस्या है तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क कर इसका इलाज कराये। डा सत्यम ने बताया कि किडनी की पथरी को आपरेशन  के माध्यम से निकाला जा सकता है।
डा सत्यम ने कहा कि अगर इन रोग से संबधित कोई मरीज मेरे पास आता है ती पहली प्रथमिकता पैसा नही उसका उचित इलाज करना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वो मरीजों की सुविधा के लिये मरियमपुर चौराहे पर अपने क्लीनिक का शुभारंभ करने जा रहे है। क्लीनिक का मुख्य उद्देश होगा कम से कम लागत में मरीजों का अच्छे से अच्छा ईलाज मिल सके। डा सत्यम ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीज चाहे किस हाल में भी उनके पास आये उसका मरीज को उचित चिकित्सा प्रदान कर राहत दिलाना है। उन्होंने बताया कि अब इलाज के लिये विदेश या अन्य कही जाने की आवश्यक्ता नही सभी तरह के उपचार यही पर व्यवस्थित किये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×