- औषधि विभाग टीम ने 2 दवाओं के सैंपल लेते हुए 16 हजार की दवायें की सीज
कानपुर। औषधि विभाग को बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाएं जाने की शिकायत बराबर मिल रही थी। औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने इंदिरा नगर स्थित भारत केमिस्ट में छापा मारा, जहां मेडिकल स्टोर का संचालन मोहम्मद अमान के द्वारा किया जा रहा था।

औषधि निरीक्षक ने स्टोर संचालक से लाइसेंस संबंधित जानकारी मांगी तो वह कोई भी जानकारी नहीं दे सका और न ही लाइसेंस सम्बंधित कोई कागज दिखा सका। ड्रग विभाग टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 16 हजार रूपये की दवाएं सीज की गई। दो दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई औषधि अधिनियम के तहत की जाएगी।
