बगैर लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग ने की कार्यवाही

  • औषधि विभाग टीम ने 2 दवाओं के सैंपल लेते हुए 16 हजार की दवायें की सीज

कानपुर। औषधि विभाग को बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाएं जाने की शिकायत बराबर मिल रही थी। औषधि निरीक्षक ओमपाल सिंह ने इंदिरा  नगर स्थित भारत केमिस्ट में छापा मारा, जहां मेडिकल स्टोर का संचालन मोहम्मद अमान के द्वारा किया जा रहा था।

औषधि निरीक्षक ने स्टोर संचालक से लाइसेंस संबंधित जानकारी मांगी तो वह कोई भी जानकारी नहीं दे सका और न ही लाइसेंस सम्बंधित कोई कागज दिखा सका। ड्रग विभाग टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 16 हजार रूपये की दवाएं सीज की गई। दो दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई औषधि अधिनियम के तहत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'रामलला के घर में चोरी करने वालों को सीधे फांसी', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर महंत दिनेंद्र दास का फूटा गुस्सा | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×