शिक्षा ही विकास की जननी, धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी : प्रदेश अध्यक्ष 

  • कानपुर मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई शपथ
कानपुर। कानपुर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित कानपुर मंडल के कानपुर जिले के पद ग्रहण समारोह एवं सदस्यता अभियान का आयोजन कानपुर नगर के काकादेव में किया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने समापन पर राणा प्रताप चौराहे का लोकार्पण पदाधिकारियों के संग किया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर के द्वारा आयोजित पद ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया एवं वरिष्ठ महामंत्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत का स्वागत कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण एवं अंग भेंटकर किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया ने कहा सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुटता के साथ अपनी ताकत नहीं दिखाएगा तब तक समाज की इसी तरह अनदेखी होती रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा एवं धन की कमी नहीं है कमी है तो लोगों में सिर्फ एकजुटता के साथ समाज में कंधे से कंधा मिलाकर अपने हक की मांग करने की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बालिका शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि समाज में बेटे बेटियों में पीढ़ियों से चली आ रही भेदभाव रुपी असमानता को समाप्त नहीं करेगा तब तक समाज विकास की ओर अग्रणी नहीं हो सकता है। उन्होंने समाज के लोगों को सामाजिक एकता व एकजुटता के साथ मुकाबला करने की बात कही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री धीरेन्द्र भदौरिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने कहा कि शिक्षा ही विकास की जननी है उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से तीन परिवारों का उद्धार संभव है। समाज के युवाओं को नशे जैसी प्रवृत्ति को त्याग कर शिक्षा की ओर बढ़ना चाहिए ताकि समाज विकास कर सके। इस दौरान कृष्ण बहादुर सिंह को मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह राठौर उपाध्यक्ष अजय सिंह तोमर महामंत्री राकेश सिंह राजावत सचिव राज सिंह चौहान सचिव रामवीर सिंह चौहान सचिव को शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर शैलेन्द्र सिंह सेंगर सुखबीर सिंह चौहान महेंद्र सिंह परिहार योगेंद्र सिंह राजावत सुशील सिंह रामपाल सिंह चौहान दिव्यांशु राजावत सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×