जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर बुखार सर्वेक्षण, जांच एवं सोर्स रिडक्शन अभियान

कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, लैब टेक्नीशियन गणेश शंखवार, सहयोगी संस्था पाथ के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत तथा जनपदीय टीम द्वारा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के यूजी बालिका छात्रावास में डेंगू रोगी पाए जाने के सापेक्ष की जा रही निरोधात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बुखार सर्वेक्षण एवं जांच, सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे सहित अन्य आवश्यक गतिविधियां कराई गईं तथा छात्रावास में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान कर डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के दो ब्लॉक एवं बाल छात्रावास के पांच ब्लॉक में मलेरिया निरीक्षक प्रभा सोनकर की टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे, बुखार सर्वेक्षण, इंडोर स्पेस स्प्रे, आवश्यक जांच तथा जनजागरूकता की गतिविधियां की गईं। यूजी बालिका छात्रावास में मच्छरों के प्रजनन स्थलों एवं उनसे होने वाली बीमारियों की रोकथाम के संबंध में तीन नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा एवं आवश्यक बचाव उपायों की जानकारी दी गई।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर एवं फॉगिंग कराने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मेहरबान सिंह का पुरवा, विकासखंड बिधनू तथा तात्या टोपे नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान द्वारा प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविर एवं सोर्स रिडक्शन गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण किया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों पर रह रहे लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगर निगम से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सायंकालीन फॉगिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।
जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से अपील की गई कि घरों एवं आसपास पानी एकत्र न होने दें तथा लार्वा पनपने वाले स्थानों की नियमित रूप से सफाई करें। जलभराव वाले स्थानों पर विभागीय मानकों के अनुसार आवश्यक लार्वानाशक उपाय किए जाने तथा मच्छरों से बचाव के लिए खुली त्वचा पर प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम का प्रयोग करने और शरीर के अधिकांश हिस्से को कपड़ों से ढककर रखने की सलाह दी गई।
जनपद में किए गए सर्वेक्षण के दौरान मोती मोहाल, हरबंश मोहाल, बीबीपुर, आर्य समाज मंदिर, निराला नगर, सुन्नी का मैदान, बाबूपुरवा, दहेली सुजानपुर गांव (रुद्र विहार), रतनपुर, दर्शन पुरवा, बिहारी मोहल्ला, रविदासपुरम, बसंत विहार नौबस्ता तथा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में कुल 928 घरों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण के दौरान 16 घरों में लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 4,848 पात्रों की जांच की गई। लार्वा पाए गए सभी 16 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे भी कराया गया। 07 सितम्बर की सायंकाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बनाए गए आश्रय स्थलों के आसपास फॉगिंग कराई गई।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत नौगवां गौतम में 52 सामान्य मरीजों को देखा गया, जिनमें 20 मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा सात नमूने डेंगू की जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पांच सामान्य मरीजों को देखा गया और पांच मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई तथा पांच नमूने डेंगू जांच हेतु एसएसएच भेजे गए। मेहरबान सिंह का पुरवा में 64 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया तथा आठ मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू की जांच की गई। शिविरों में मलेरिया के कोई मरीज धनात्मक नहीं पाए गए।
जनमानस से अपील की गई कि बुखार आने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं तथा घर एवं आसपास मच्छरों के प्रजनन की स्थिति उत्पन्न न होने दें। संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वच्छता एवं सावधानी को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने अथवा आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 0512-2526005 पर संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM मोदी की रैली से पहले मुंबई में नीता अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और PMO का फेक ID कार्ड बरामद, कौन रच रहा साजिश? | 'करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर लगी चोट', CM योगी के अयोध्या दौरे से पहले बोले अवधेश प्रसाद, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर फिर घेरा | तेलंगाना में IAS नवीन मित्तल के PS का दिल का दौरा पड़ने से निधन, मंत्री जी खुद देते रहे CPR; लेकिन नहीं बचाई जी सकी जान .......... PMCH Patna के 120 साल पुराने जनरल अस्पताल भवन पर चला बुलडोजर | West Bengal: पूजा और विसर्जन जुलूस में नहीं बजेगा DJ, पहली बार महाष्टमी पर ड्राए डे; CM सुवेंदु ने दुर्गा पूजा को लेकर किए कई बड़े ऐलान
Advertisement ×