शराब कम्पनियों तथा पेट्रोलियम कंपनी को चूना लगाने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

#  पनकी क्षेत्र की कम्पनियों के टैंकरों से डीजल व पेट्रोल किया जाता था चोरी, होती थी कई जिलों में सप्लाई
#  टैकर चालकों के साथ रहती थी सांठ-गांठ रास्ते से चोरी किया जाता था डीजल व एथेनॉल

कानपुर नगर, थाना पनकी क्षेत्र स्थित पेट्रालियम कम्पनी तथा शराब कम्पनी को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह के पांच शातिर गुरूवार देर रात पुलिस के हत्थे चलढ गये। यह शाति कम्पनी के टैंकरों से डीजल तथा पेट्रोल चुराते थे, जिसकी सप्लाई कानपुर सहित कई जिलों में की जाती रही है। इतना ही नही इस पूरे प्रकरण में टैंकर चालको की सांठ गांठ की सामने आयी और आपसी सहमती से पूरा खेल खेला जाता है। पुलिस द्वारा पकडे गये चोरों से और जानकारी ली जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार देर रात शराब कम्पनियों तथा पेट्रोल कम्पनी को चूना लगाने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने पकड लिया। यह सभी चोर टैंकर चालकों से सांठ गांठ कर कम्पनी को काफी समय से लाखों का चूना लगाते हुए चोरी किया गया माल कानपुर सहित अन्य बाहरी जिलों को सप्लाई करते थे। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा सचेंडी थानाखेत्र के किसान नगर में एक स्थान पर दबिश देकर जहां इन शातिरों को पकडा गया वहं पूरे खेल का पर्दाफाश किया गया। पकडे गये शातिरों में शनि उर्फ कमलजीत, विजय पाल, मूलचन्द्र सैनी, साब शरन, सोहराब को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×