द कैफे पाई पर खाद्य विभाग का छापा: गंदगी मिलने पर कारोबार स्थगित, सॉस के सैंपल सील

कानपुर। मोतीझील स्थित कारगिल पार्क के पास ‘द कैफे पाई’ (The Cafe Pie) में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं और गंदगी उजागर हुई है। कैफे की रसोई की दयनीय हालत और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से परिसर की साफ-सफाई होने तक खाद्य कारोबार को स्थगित (सस्पेंड) करा दिया है।

​निरीक्षण के दौरान किचन का दृश्य अत्यंत आपत्तिजनक पाया गया:

  • गंदगी और चिकनाई: किचन की फर्श, दीवारों और एग्जॉस्ट फैन पर धूल, तेल और चिकनाई की मोटी परत जमी पाई गई।
  • डीप फ्रीजर की बदहाली: डीप फ्रीजर के कोनों में सब्जियों के छिलके, सॉस, मेयोनीज और धूल की मोटी परत जमा थी।
  • पेस्ट कंट्रोल और रिकॉर्ड का अभाव: किचन परिसर में कई जगह चूहों के बिल मिले। चूहों, कीड़े-मकोड़ों और अन्य जीवों की रोकथाम के लिए किए जाने वाले पेस्ट कंट्रोल का कोई दस्तावेज या किचन सफाई का रिकॉर्ड टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।
  • कर्मियों का स्वास्थ्य और हाइजीन: खाद्य निर्माण में लगे शेफ और अन्य कर्मियों के स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण पत्र तथा हाइजीन से जुड़े दस्तावेज गायब थे। इसके अलावा, काम कर रहे कर्मचारी बिना ग्लव्स और हेड कवर के भोजन बनाते पाए गए।

​कार्रवाई के दौरान गुणवत्ता पर संदेह होने के कारण ग्रीन चिली सॉस एवं सॉस के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक कैफे प्रबंधन स्वच्छता के सभी मानकों को पूरा नहीं कर लेता, तब तक कारोबार का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा।

सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संजय प्रताप सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किचन की हाइजीन स्थिति अत्यधिक खराब पाई गई। पेस्ट कंट्रोल, साफ-सफाई तथा खाद्य निर्माण से जुड़े कर्मचारियों के स्वास्थ्य और हाइजीन संबंधी आवश्यक अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए। गुणवत्ता की जांच के लिए ग्रीन चिली सॉस और सॉस के नमूने लिए गए हैं। परिसर में समुचित साफ-सफाई और हाइजीन व्यवस्था सुनिश्चित होने तक खाद्य कारोबार बंद रहेगा। नमूनों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे ................ Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां | शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस खत्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि .......... Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी | बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर .............. BJP महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए बना रही सांप्रदायिक माहौल: Akhilesh Yadav | बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
Advertisement ×