प्रिंटर की सहायता फर्जी नोट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) संकल्प शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर SOG/क्राइम ब्रांच एवं थाना रेलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए रामलीला ग्राउंड के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लगभग ₹2 लाख की फेक करेंसी बरामद हुई है, जिसमें ₹500 व अन्य नोट शामिल हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त पिछले लगभग 3-4 माह से फेक करेंसी को चलाने का काम कर रहे थे। इनके द्वारा कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में छोटे मूल्य के नोटों को छोटी-छोटी रकम के रूप में चलाया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। तीनों के विरुद्ध लगभग 15 मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं, जिनमें मुख्यतः चोरी, जेबकतरी एवं अन्य आपराधिक मामले शामिल हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा प्रिंटर की सहायता से ₹500, ₹100 एवं ₹50 के फर्जी नोट तैयार कर उन्हें चलाने की बात स्वीकार की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से एक प्रिंटर एवं कूट रचित फर्जी नोट बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में इनके कुछ सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है तथा सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे ................ Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां | शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस खत्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि .......... Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी | बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर .............. BJP महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए बना रही सांप्रदायिक माहौल: Akhilesh Yadav | बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
Advertisement ×