BP कंट्रोल से इम्यूनिटी बूस्टर तक… रोजाना गुड़ खाने के फायदे?

गुड़ सभी की रसोई में आसानी से मिल जाता है, क्योंकि सर्दियों में खास कर खाने के साथ इसे खाया जाता है क्योंकि यह खाने में भी मीठा लगता है, तो लोग इसे पसंद भी करते हैं। लेकिन यह सिर्फ खाने में ही स्वाद नहीं होता बल्कि गुड़ में मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जानते हैं गुड़ के गुणों के बारे में जिससे शायद आप अब तक अनजान रहे होंगे। ये पता होना बेहद जरूरी है कि गुड़ हमारी सेहत के लिए कितना अच्छा है।

1. वजन घटाने में मददगार

गुड़ में मौजूद फाइबर वजन कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, कैल्शियम, कॉपर और जिंक जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। गुड़ खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

2. तुरंत मिलती एनर्जी  

गुड़ में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाते हैं। यह थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

3. इम्यूनिटी भी करता बूस्ट

गुड़ में विटामिन C, B6, जिंक और सेलेनियम जैसे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है।

4. चेहरा होता है साफ, निकालता है टॉक्सिन्स 

गुड़ त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह खून से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करके स्किन को साफ रखने में मदद करता है।

5. गुड़ खाके मूड भी रहता मस्त मस्त 

गुड़ एक बढ़िया मूड बूस्टर है जिससे मूड को खुशनुमा बनाए रखने में मदद मिलती है। प्रोसेस्ड शुगर की बजाय नेचुरल स्वीटनर गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

6. गैस की समस्या में फायदेमंद

गुड़ पेट में गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। हर रोज एक गिलास पानी या दूध के साथ गुड़ लेने से पेट में गैस नहीं बनती।

7. शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाता है

गुड़ में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

8. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी, जुकाम और कफ जैसे समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है।

9. ब्लड प्रेशर भी रहता कंट्रोल 

सुबह खाली पेट गुड़ खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। गुड़ में पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है जो शरीर में एसिड के स्तर को कम करते हैं और रेड ब्लड सेल्स को हेल्दी बनाते हैं। गुड़ की मिठास सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके अद्भुत फायदों के कारण यह सर्दियों में खाना बेस्ट ऑप्शन है जो सिर्फ स्वाद को बढ़ाता ही नहीं है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×