एक्सपो मेले में हैंडलूम उत्पादों की धूम, ग्राहकों की भीड़ देख स्टाल धारकों में दिखा उत्साह

  • एक्सपो मेले में दिव्यांग बच्चों को योग एवं जीवन जीने की कला के बारे में बताया गया
कानपुर। उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा आयोजित नेशनल हैंडलूम एक्सपो 2024 गांधी बुनकर मेला बृजेंद्र स्वरूप पार्क कानपुर में 25 नवंबर 2024 से लगा हुआ है। मेले में कई प्रदेशों के हथकरघा कारीगरों एवं हाथ शिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। हैंडलूम एक्सपो गांधी बुनकर मेला 8 दिसंबर 2024 तक लगा रहेगा एक्सपो में खरीदारी दोपहर 12:00 से रात 9:00 तक की जा सकती है।
एक्सपो में कश्मीर के वूलन सूट एवं सीतापुर की दरी के खरीदारों की संख्या सबसे ज्यादा रही। एक्सपो में हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, जम्मू एवं कश्मीर एवं पश्चिम बंगाल सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, इटावा, कानपुर, अलीगढ़ एवं वाराणसी जनपदों के कुल 80 स्टालोंमें विभिन्नता युक्त आकर्षक उत्पाद हैं, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा हस्तशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पादन जैसे चिकन के सूट, राजस्थानी जूतियां, टेपेस्टी एवं आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी बहुत ही उचित दर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहकों की भीड़ देख स्टाल धारकों में उत्साह दिखाई दिया।
एक्सपो परिसर में योग गुरु डा. ओम आनंद के सानिध्य में दिव्यांग बच्चों को योग एवं जीवन जीने की कला के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें लगभग 50 बच्चे अपने गुरुजनों एवं परिजनों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×