लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने नए वर्ष की मुबारकबाद देना और जश्न मनाना शरीयत के अनुसार नाजायज बताया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि नए साल का आगाज होने वाला है और नौजवान लड़के और लड़कियां जश्न मनाकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं।
