कैविटी की वजह से दांत हो जाएंगे खोखले, तुरंत अपनाएं टिप्स

भारत में दांतों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता है, यहां कई लोंगों को मसूड़ों की बीमारी होती है लेकिन इसे नजरअंदाज करते हैं  दांतों की सेंस्टिविटी एक और बड़ी समस्या है, लेकिन काफी कम लोग डेंटिस्ट के पास सलाह लेने के लिए के लिए जाते हैं.

जिंदगी में टेंशन की वजह से कई लोग शराब पीना और स्मोकिंग शुरू कर देते हैं, जिसका आगे चलकर दांतों पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. जागरुकता की कमी के चलते ग्रामीण इलाकों में दांतों की समस्या ज्यादा मिलती है. शहरों में जंक फूड और जीवनशैली की अन्य कुछ गलत आदतों के कारण दांतों में परेशानियां पैदा हो जाती हैं. अनहेल्दी डाइट और खाने में चीनी ज्यादा होने के कारण भी लोग दांतों की बीमारे के शिकार हो रहे हैं.

दांतों में थोड़ी सी भी परेशानी को अनदेखी नहीं करनी चाहिए और जितनी जल्दी हो सके डेंटिस्ट से मिलना चाहिए. दांत दर्द, मसूड़ों से खून निकलना और दांतों में सेंस्टिविटी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. युवाओं के अलावा, दांतों की समस्याएं बच्चों में भी आम होती है. दूध की बोतल का इस्तेमाल करने वाले शिशुओं के आगे के चार दूध के दांत अक्सर खराब हो जाते हैं.

दूध की बोतल से बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं. माताओं को हर फीड के बाद एक साफ कपड़े से शिशुओं के मसूड़े और दांत पोंछने चाहिए. अगर अनदेखा छोड़ दिया जाए तो दांतों से जुड़ी परेशानी हो सकती है. सबसे बेहतर उपाय है कि महिलाएं बच्चों को अपना दूध पिलाएं.

1. दिन में दो बार ब्रश करें.
2. फ्लॉसिंग के जरिए उन दरारों को साफ करें जहां ब्रश नहीं पहुंच पाता है.
3. बहुत ज्यादा चीनी खाने से बचें. स्टार्चयुक्त भोजन से भी दांत खराब हो सकते हैं
4. जीभ को भी नियमित रूप से साफ करें.
5. किसी भी असामान्य संकेत की उपेक्षा न करें. यदि मसूड़ों में सूजन हो या खून आ जाए तो डेंटिस्ट से सलाह लो.
6. दांतों की जांच हर 6 महीने में कराएं. दांतों की सफाई बेहद जरूरी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×