उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक रेस्टोरेंट में एक शाकाहारी हिंदू परिवार को मांसाहारी खाना परोसने पर जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि परिवार ने वेज खाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन रेस्टोरेंट के स्टॉफ ने उन्हें जानबूझकर नॉनवेज खाना परोसा था और उनका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की. मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और होटल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की. पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
रेस्टोरेंट में हिंदू परिवार और होटल स्टाफ के बीच हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे शेफ सहित होटल स्टाफ के लोग खड़े हैं और परिवार उनसे बहस कर रहा है. वीडियो में होटल स्टाफ अपनी गलती मान रहा है और नॉनवेज डिश परोसने पर अपनी गलती मान रहा है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं हैं. वीडियो में यह भी सुना जा सकता है, ‘ऑर्डर तो वेज ही है, गलती से आ गया. गलती कैसे हो गई. तुम्हें पता था ना. हमने वेज ऑर्डर दिया, तुम्हें पता था वो नॉनवेज है. तो तुम हमें क्यों दे रहे थे.’
मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और होटल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की. पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर मिली है और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
