हिंदू परिवार ने ऑर्डर किया वेज डिश, रेस्टोरेंट ने परोस दिया नॉनवेज

उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक रेस्टोरेंट में एक शाकाहारी हिंदू परिवार को मांसाहारी खाना परोसने पर जमकर हंगामा हुआ. आरोप है कि परिवार ने वेज खाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन रेस्टोरेंट के स्टॉफ ने उन्हें जानबूझकर नॉनवेज खाना परोसा था और उनका धर्म भ्रष्ट करने की कोशिश की. मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और होटल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की. पुलिस का दावा है कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि हिंदू परिवार ने विलायती वेज नाम की डिश का ऑर्डर दिया था, लेकिन होटल स्टाफ की गलती से मांसाहारी डिश उनकी टेबल पर रख दी गई. परिवार के लोंगो ने जब खाना खाया तो उसका स्वाद मांसाहारी खाने जैसे लगा. इसी के बाद हंगामा शुरू हो गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हंगामा सुना जा सकता है, ‘आपने हमें क्यों जान-बूझकर नॉन वेज खिलाया? गलती से हो गया होगा, जानबूझकर.. आपका नाम क्या है? मेरा नाम आसिफ है सर. तो मुझे नॉनवेज क्यों खिलाया गया? मेरा धर्म क्यों भ्रष्ट किया गया?’

रेस्टोरेंट में हिंदू परिवार और होटल स्टाफ के बीच हुए इस हंगामे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे शेफ सहित होटल स्टाफ के लोग खड़े हैं और परिवार उनसे बहस कर रहा है. वीडियो में होटल स्टाफ अपनी गलती मान रहा है और नॉनवेज डिश परोसने पर अपनी गलती मान रहा है, लेकिन परिवार मानने को तैयार नहीं हैं. वीडियो में यह भी सुना जा सकता है, ‘ऑर्डर तो वेज ही है, गलती से आ गया. गलती कैसे हो गई. तुम्हें पता था ना. हमने वेज ऑर्डर दिया, तुम्हें पता था वो नॉनवेज है. तो तुम हमें क्यों दे रहे थे.’

मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और होटल स्टाफ पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की. पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर तहरीर मिली है और उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×