कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति के द्वारा गंगा मेला का आयोजन किया गया। इसमें समित के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल होकर रंगों के त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया। गानों की धुन पर महिलाएं एवं पुरुष सभी लोग खूब झूमे। प्रमुख रूप से समिति के संरक्षक कमल चंद बाजपेई रमेश चंद बाजपेई, सुरेश चंद बाजपेई, अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष गीता पांडे, महामंत्री दीपक निगम, मंत्री पारसनाथ शुक्ला, मनीष अस्थाना, रानी त्रिवेदी, रवि, मनीष, क्षेत्रीय निवासी सम्मिलित हुए। शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में क्षेत्रीय पार्षद एवं बीजेपी अध्यक्ष सहित अन्य नेता गण शामिल हुये।
