रसोई गैस को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच, योगी सरकार ने कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए उठाये सख्त कदम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं की रसोई गैस एजेंसियों के बाहर उमड़ती भीड़ के बीच राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी अफवाहों और संभावित कालाबाजारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरे राज्य में कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल और रसोई गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी को रोकने के लिए नोएडा से गोरखपुर तक जगह-जगह छापे मारे। अधिकारियों ने कहा कि मजिस्ट्रेट और प्रवर्तन दल गौतम बुद्ध नगर समेत विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर सघन निरीक्षण कर रही है ताकि इन चीजों की कालाबाजारी न हो सके। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों से रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए बेचैन घरेलू उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

कुछ लोगों ने कहा कि वे सिलेंडर पाने के लिए कई घंटों से इंतजार कर रहे थे। यहां कैसरबाग समेत शहर के कुछ स्थानों पर कुछ गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अगर कोई व्यक्ति तेल या गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×